गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा की ओर से वैशाखी पर्व धूम धाम से मनाया गया। सुबह अखंड साहेब के भोग पढ़े गए। इसके बाद फिरोजपुर से आए भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में हुजूरी रागी जत्थे की ओर से शबद कीर्तन किए गए। देर तक श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते देखे गए। अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह आनंद, आयोजन की सफलता में अध्यक्ष जोगिंदर सिंह आनंद, सचिव अमरप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, संदीप सिंह, जसनीत सिंह, जसपाल सिंह, अमरजीत सिंह, गुरमीत सिंह, संतबीर सिंह, जसबीर कौर, गुरप्रीत कौर, हर्शलीन कौर, जगजीत कौर, संतोष कौर आदि रहे।