फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramnagar: यूपीसीएल के एमडी ने ली कुमाऊं के अधिकारियों के साथ बैठक

गायत्री जोशी Updated Tue, 10 Feb 2026 12:51 PM IST

रामनगर में उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन (यूपीसीएल) के एमडी अनिल कुमार ने कुमाऊं मंडल के अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने राजस्व वसूली, स्मार्ट मीटर की समीक्षा, ग्रीष्म काल की तैयारियों समेत कई विषयों पर चर्चा की। साथ ही अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। सोमवार को रामनगर के सांवल्दे स्थित एक रिसोर्ट में आयोजित बैठक के दौरान यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि हर माह निगम 400 करोड़ रुपये का राजस्व प्रदेश भर से वसूली करता है। ऐसे में उपभोताओं की सुविधाओं का ध्यान रखने जरूरी है। उन्होंने उपभोक्ता बिजली सुचारू रूप से उपलब्ध कराने, समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने, क्षतिग्रस्त पोल को बदलने समेत निर्देश दिए हैं। कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने रहा हैं। ऐसे में सभी अधिकारियों को राजस्व वसूली के जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही ग्रीष्म कालीन सत्र शुरू होने जा रहा है। ऐसे में उपभोक्ताओं को विद्युत कटौती का सामना ना करना पड़े इसके लिए ट्रांसफॉर्म की क्षमता बढ़ाने के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने स्मार्ट मीटर को लेकर कहा कि लोग भ्रांतियों में ना स्मार्ट मीटर बिजली की रीडिंग ज्ञात करने में लगभग शत प्रतिशत सटीक है। इस दौरान एमएल आर्या, आरएस गुंजियाल, आरएस तोलिया, जीएस कार्की, विवेक कांडपाल आदि अधिकारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें