फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर वन प्रभाग के कालाढूंगी रेंज में बाघ का शव मिला

हीरा मेहरा Updated Wed, 17 Sep 2025 03:11 PM IST

रामनगर वन प्रभाग के कालाढूंंगी रेंज में वन निगम डिपो में बाघ का शव मिलने से विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने शव का पोस्टमार्टम कराया। दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। विसरा जांच के लिए बरेली भेज दिया है। मंगलवार को गश्त के दौरान चकलुवा बीट के कंपाटमेंट संख्या 2-सी के निगम डिपो प्लॉट संख्या-1 में कर्मचारियों ने बाघ का शव देखा। इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दी गई। डीएफओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया ने बताया कि बाघ के सभी अंग सुरक्षित हैं। नर बाघ की उम्र 6 से 7 वर्ष के बीच है। उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया बाघ की मौत किसी बीमारी से होना प्रतीत हो रहा है। असल कारणों का पता बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। डॉ. नीरज व डॉ. राजीव ने बाघ के शव का पोस्टमार्टम किया। पीएम के बाद बाघ के शव काे जलाकर नष्ट कर दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें