हल्द्वानी में सुबह हल्की धूप और दोपहर बाद तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहावना बना हुआ है। हालांकि बीच बीच में उमस भी रही। शाम को एक बारि फिर बारिश के आसार बना रहा। मौसम विभाग ने 10 अप्रैल तक पर्वतीय जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और झौंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी दी है। ठंडी हवा चलने से तापमान में भी कमी आई है। अधिकतम 33.3 औरन न्यूनतम 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम 18.1 और न्यूनतम 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा।