भीमताल के ब्रिटिश कालीन डैम के सुधारीकरण और रखरखाव के लिए बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार की डैम सेफ्टी टीम के वैज्ञानिकों और राष्ट्रीय आपदा सदस्य बीडी पाटनी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ डैम का निरीक्षण किया। राष्ट्रीय आपदा सदस्य बीडी पाटनी ने बताया कि भीमताल का डैम 100 से अधिक पुराना हो चुका है। उन्होंने कहा इसके सुधारीकरण और रखरखाव के लिए केंद्र और राज्य सरकार गंभीर है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी इसको लेकर निरीक्षण हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि टीम ने पूरे डैम का निरीक्षण किया है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी। साथ ही राज्य सरकार को रिपोर्ट भेजकर डैम को नए रंग रूप में विकसित करके डैम का सुधारीकरण और रखरखाव किया जा सके इसको सुझाव दिया जाएगा ताकि भीमताल के ब्रिटिश कालीन डैम का अस्तित्व बना रहे। इस दौरान सिंचाई विभाग के ईई डीके सिंह, एई मनमोहन सिंह आदि मौजूद रहे।