फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शीतला माता मंदिर में अनुष्ठान शुरू

गायत्री जोशी Updated Wed, 11 Mar 2026 04:15 PM IST

शीतला देवी मंदिर रानीबाग में शीतलाष्टमी के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम का विधिवत से शुभारंभ हो गया है। मंगलवार को सुबह पांच बजे आचार्य मनोज पांडे और अन्य आचार्यों द्वारा गणेश पूजन के साथ धार्मिक अनुष्ठान शुरू किया। इसके बाद शिवार्चन और देवी पाठ संपन्न हुआ। इस दौरान महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर भक्तिमय माहौल बना दिया था। मंदिर समिति के अध्यक्ष सचिन साह ने बताया कि शीतला अष्टमी के भव्य आयोजन के लिए मंदिर परिसर को सजा दिया है। बृहस्पतिवार को भजन संध्या के आयोजन के लिए जोरों शोरों से तैयारियां चल रही हैं। इसमें डॉ. जपिंदर नरौला अपनी मधुर आवाज से भगवान से सुंदर भजनों की प्रस्तुति देंगी। अंकित साह, महेश भंडारी, सूरज तिवारी, सूरज रमोला, भुवन, धीरज, कुबेर, भीम राणा, लवी साह, प्रियांशु आदि थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें