फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में शौर्य जागरण यात्रा निकाली

विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल की ओर से मल्लीताल मैदान में कार्यक्रम का आयोजन कर शौर्य जागरण यात्रा निकाली। मल्लीताल मैदान से होते हुए यात्रा मल्लीताल बाजार व माल रोड फिर वापस मैदान पहुंची। मंगलवार को विहिप के प्रदेश सह संयोजक पूरन जोशी ने कहा कि संगठन का कार्य पर्यावरण संरक्षण, योजनाबद्ध तरीके से धर्मांतरण को रोकना है। कई सामाजिक कार्यों में भी संगठन बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करता है। संगठन की ओर से युवाओं को समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन जैसे विषयों में जागरूक व प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस मौके पर विधायक सरिता आर्या, गिरिजा शंकर पांडे, खजान भट्ट, अमरप्रीत सिंह, पूरन जोशी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें