फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : स्मित ने सरोद वादन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया

हीरा मेहरा Updated Tue, 11 Feb 2025 12:55 PM IST

कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर स्थित संगीत विभाग में सोमवार को भारतीय शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम शृंंखला के चतुर्थ अध्याय का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष व निदेशक विजिटिंग प्रोफेसर निदेशालय डॉ. ललित तिवारी ने शिरकत की। हल्द्वानी के कलाकार ए ग्रेड आर्टिस्ट स्मित तिवारी ने सरोद वादन कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। संगीत विभाग के विभागाध्यक्ष व ए ग्रेड आर्टिस्ट डॉ. गगनदीप होती ने बताया कि केयू आईएफ़आर प्रोजेक्ट के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कलाकार स्मित ने सुबह का राग जौनपुरी और राग हेमंत में दो रचनाएं प्रस्तुत कीं। तबले पर डीएसबी परिसर के संगीत विभाग के ही भूतपूर्व छात्र लोकेश जोशी ने थाप दी। वहां परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा, प्रो. पदम सिंह बिष्ट, प्रो. संजय पंत, प्रो. हरीश सिंह बिष्ट, प्रो. ज्योति जोशी, प्रो. संजय घिल्डियाल, प्रो. शिरीष मौर्य, प्रो. सुषमा टम्टा, प्रो. अनिल बिष्ट आदि थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें