हाल ही में प्रदेश शासन की ओर से नियमित वर्कचार्ज सेवानिवृत कार्मिकों के लिए जारी नई पेंशन नियमावली के चलते नैनीताल में लोनिवि प्रांतीय व निर्माण खंड से सेवानिवृत कार्मिकों को बीते दो माह से पेंशन नहीं मिल पाई है। इससे गुस्साए कर्मचारियों ने सोमवार को ईई निर्माण खंड हीरा सिंह बिष्ट के घेराव किया। प्रदेश मुख्य संयोजक गिरीश चंद्र जोशी ने कहा कि ऊधम सिंह नगर समेत अन्य जिलों के साथ ही हल्द्वानी में मौजूद संबंधित विभागों की ओर सेे सेवानिवृत कार्मिकों के पेंशन जारी की जा चुकी है। जबकि नैनीताल में सैकड़ों सेवानिवृत कर्मचारियों को पेंशन नहीं मिल पा रही है। ईई ने अधिकारियों को निर्देश दिए 20 वर्ष की सेवा वाले पेंशनर्स की पेंशन जारी की जाए। सुरेश पंत ने सम्बंधित दस्तावेज भी दिखाए। इस मौके पर दर्जनों सेवनिवृत कर्मी मौजूद रहे।