फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर में शुरू हुआ रणजी मैच, 28 अक्तूबर तक चलेगा क्रिकेट का जलवा

रामनगर में पहली बार कौशिकी क्रिकेट ग्राउंड में प्रतिष्ठित रणजी ट्रॉफी का मैच शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू हुआ। यह मैच उत्तराखंड व रेलवे की टीम के बीच शुरू हुआ, जो शाम पांच बजे तक आयोजित किया जाएगा। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष दीपक मेहरा ने बताया कि शनिवार सुबह नौ बजे रेलवे और उत्तराखंड के बीच रणजी मैच के लिए टॉस किया गया। बताया कि रेलवे की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी शुरू की।बताया कि रामनगर में 28 अक्टूबर तक मैच खेला जाएगा। रामनगर में मैच आयोजित होने के बाद अगला मैच देहरादून के राजीव गांधी स्टेडियम में 16 नवंबर को उत्तराखंड और गुजरात और 29 जनवरी को आसाम और गुजरात के बीच खेला जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें