फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में भारी बिलों पर फूटा जनता का गुस्सा, विभाग को सुनाई खरी-खोटी

गायत्री जोशी Updated Tue, 02 Jun 2026 05:28 PM IST

नैनीताल में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए बढ़ते विवाद और जनता के आक्रोश के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। नगर पालिका परिषद नैनीताल की अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में विद्युत विभाग के अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की। बैठक का मुख्य एजेंडा स्मार्ट मीटर की सटीकता और उपभोक्ताओं को आ रहे भारी-भरकम बिलों पर चर्चा करना था। पालिका सभागार में हुई बैठक में पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि मीटर लगने के बाद बिलों में अचानक हुई भारी बढ़ोतरी से स्थानीय निवासियों और व्यापारियों में भारी रोष है। उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता रवि राजोरा ने विभाग का पक्ष रखते हुए डिजिटल भुगतान प्रणाली पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर का उद्देश्य व्यवस्था को पारदर्शी बनाना है और उपभोक्ताओं को डिजिटल माध्यमों का उपयोग करना चाहिए। हालांकि, सभासद मनोज जगाती और अंकित चंद्रा ने विभाग की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिलिंग प्रणाली में पहले से ही कई गड़बड़ियां हैं, जिन्हें सुधारे बिना नए मीटर थोपे जा रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें