फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: श्री गुरुनानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व पर हुए कार्यक्रम

हीरा मेहरा Updated Thu, 06 Nov 2025 11:01 AM IST

श्री गुरुनानक देव जी के 556 वें प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा साहिब मल्लीताल में बुधवार को कीर्तन दरबार सजाया गया। साथ ही गुरुद्वारा को फूलों और बिजली के झालरों से सजाया गया है। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के महासचिव अमनप्रीत सिंह ने बताया कि सुबह गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ साहिब पाठ के साथ कीर्तन दरबार सजाया गया। वीर पारस सिंह और लुधियाना से आई बीबी सिमरन कौर ने कीर्तन और संगत प्रस्तुत किए। दर्जनों की संख्या में श्रद्धालुओं ने लंगर छका। शाम को दीवान सजाने के साथ आतिशबाजी भी की गई। इस मौके पर जोगेंदर सिंह आनंद, जीत सिंह आनंद, यशपाल सिंह, संदीप सिंह, जसमीत सिंह, गगनदीप सिंह, जसकरण सिंह, सतनाम सिंह, अमरजीत सिंह आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें