रामनगर में वाल्मीकि जयंती के अवसर पर बंबाघेर स्थित वाल्मीकि आश्रम में मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी ने दीप जलाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा वाल्मीकि आश्रम से रानीखेत रोड, मुख्य बाजार होते हुए वापस वाल्मीकि आश्रम पहुंची। इस दौरान भगीरथ लाल चौधरी, जगमोहन सिंह बिष्ट, गणेश रावत, हरलाल, सुरेश लाल, सनी कुमार, अमित उत्तम, विकास कुमार, गौरव कुमार, जुगेश अरोड़ा समेत कई लोग मौजूद रहे।