फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल जिले में दूसरे चरण के लिए रवाना हुई पोलिंग पार्टियां

नैनीताल जिले में भीमताल, हल्द्वानी, रामनगर और कोटाबाग ब्लॉक में सोमवार को दूसरे चरण का त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव सोमवार को होगा। रविवार को चारों ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई है। भीमताल ब्लॉक से सुबह 10 बजे से पोलिंग पार्टियां चुनाव सामग्री लेकर मतदान केंद्रों में पहुंची। एडीएम शैलेंद्र सिंह ने भी भीमताल ब्लॉक का निरीक्षण किया। एसडीएम नवाजिश खलीक ने बताया कि सोमवार को होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई है। उन्होंने कहा कि आपदा की दृष्टि से सभी तैयारियां की गई है। ताकि चुनाव में कोई समस्या न हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें