फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: रन फॉर यूनिटी में ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

नैनीताल में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम हुआ। डीएम ललित मोहन रयाल व एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया व राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं, व्यापारी, पुलिस कर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने तल्लीताल से मल्लीताल तक दौड़ लगाई। नैनीझील में एसडीआरएफ की टीम ने नौका रैली निकाली। इस दौरान एसपी डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ अमित कुमार, कोतवाल हेम पंत, उमेश कुमार मलिक, एसओ मनोज नयाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष मारूति नंदन साह समेत कई लोग शामिल थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें