फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार रही सरोवर नगरी

नैनीताल के मैदानी इलाकों में बढ़ती गर्मी और सप्ताहांत के चलते नैनीताल में रविवार को पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा समेत अन्य राज्यों से हजारों की संख्या में सैलानी यहां पहुंचे, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। भारी भीड़ के कारण सुबह 10 बजे तक शहर की सभी प्रमुख पार्किंग भर गईं। जगह न मिलने पर पर्यटकों ने अपने वाहन सड़कों के किनारे खड़े कर दिए, जिससे मॉलरोड और अन्य मुख्य मार्गों पर लंबा जाम लग गया। नैनीझील में नौकायन के लिए भी सैलानियों की भारी कतारें देखी गईं। बढ़ती भीड़ और जाम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए होटलों की एडवांस बुकिंग करने के बाद ही नैनीताल आएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें