फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नहीं जलीं स्ट्रीट लाइटें तो टॉर्च जलाकर मार्च निकाला; नैनीताल की सड़कों पर पसरा रहा अंधेरा

नैनीताल नगर में स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन कटने के बाद दूसरे दिन भी शाम होते ही सड़कों पर अंधेरा पसर गया। इधर, प्रशासन ने समस्या के समाधान के लिए ऊर्जा निगम और नगर पालिका के अफसरों की बैठक कराई। इस दौरान एक साल का बिल भरने पर सहमति नहीं बनीं और समस्या का समाधान नहीं निकला। वहीं देर शाम पालिकाध्यक्ष और सभासदों ने टॉर्च मार्च निकालकर विरोध जताया। नैनीताल नगर पालिका पर स्ट्रीट लाइट का 4.12 करोड़ रुपये का बिल बकाया है। नोटिस के बावजूद ऊर्जा निगम ने बकाया भुगतान नहीं किया। ऊर्जा निगम ने बुधवार शाम शहर की स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन काट दिया। इसके बाद पूरी रात शहर की सड़कें अंधेरे में डूबी रहीं। इससे पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। समस्या गंभीर होने पर बृहस्पतिवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल ने नगर पालिका और ऊर्जा निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान पालिका ने एक वर्ष के बिल का भुगतान करने की बात कही। निगम के अफसर बिल की 50 फीसदी राशि जमा करने पर अड़े रहे। उन्होंने पालिका के प्रस्ताव को अधिकारियों सामने रखकर निर्णय लेने की बात कही। शाम होने के बाद स्ट्रीट लाइट नहीं जलने पर नगर पालिकाध्यक्ष और सभासदों ने टॉर्च जलाकर पैदल मार्च किया। सभासदों ने कहा कि अगर शुक्रवार दोपहर तक स्ट्रीट लाइट नहीं जली तो ऊर्जा निगम के कार्यालय पर तालाबंदी की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें