फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: मुखानी चोरी कांड का खुलासा, 13 लाख के जेवरात के साथ युवक गिरफ्तार

थाना मुखानी क्षेत्र में हुई चोरी का एसएससी मंजूनाथ टीसी ने किया खुलासा। पुलिस ने चोरी किए गए 13 लाख के सोने चांदी के जेवरात के साथ दमुआदूंगा निवासी 25 वर्षीय गौरव कुमार को किया गिरफ्तार।12 मार्च को वादी हेमचंद्र लोहनी पुत्र भुवन चंद्र निवासी आदर्श कॉलोनी गौड़धड़ा ने मुखानी थाने में तहरीर दी थी कि 2 मार्च से 5 मार्च तक वह अपने पैतृक गांव थोपुला ताकुला जिला अल्मोड़ा गए हुए थे। 5 तारीख को घर वापसी पर उन्होंने पाया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है और अज्ञात चोरों द्वारा घर में रखे जेवरात व नकदी चोरी कर ली गई है। पुलिस ने 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे फुटेज खंगालने के बाद संदीप की पहचान की। और उसे गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें