फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: तिकोनिया स्थित शराब की दुकान में लगी भीषण आग

गायत्री जोशी Updated Tue, 02 Jun 2026 05:26 PM IST

हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिकोनिया चौराहे पर अंग्रेजी व देशी शराब की दुकान में सोमवार की रात आग लग गई। देर रात 2:00 बजे राहगीर ने आग की लपटें देखी तो फायर स्टेशन को सूचना दिया। तत्काल ही दमकल के तीन वाहन और एक दर्जन से ज्यादा फायरमैन एफ एस ओ मिंदर पाल सिंह के नेतृत्व में पहुंचे। 3 घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका । सुबह 5:00 बजे आग पूरी तरह बुझा ली गई। एफएसओ ने बताया कि तीन वाहनों के जरिए शराब की दुकान और ऊपर बने गोदाम पर लगी आग को काबू किया गया। अंदर एक कमर्शियल सिलेंडर भी था। फायर कर्मियों ने जान पर खेल कर सिलिंडर को बाहर निकाला। उसमें भी आग लग चुकी थी। यदि सिलिंडर फटता तो आसपास की दुकान भी जल सकती थी। हैं आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात दुकान अनुज्ञापी ने बताया है। जांच के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें