दीपावली के वीकेंड के चलते मैदानी क्षेत्रों से पहाड़ों में घूमने आए सैलानियों की आवाजाही से शनिवार की सुबह 10 बजे से मेहरागांव, फरसौली, भवाली से लेकर कैंची तक लंबा जाम लगा रहा। जाम को खोलने में पुलिस की व्यवस्था पूरी तरह फेल नजर आई। जाम के नहीं खुल पाने से सैलानियों के साथ स्थानीय लोग भी परेशान नजर आए।