मां कैंचुला त्रिवेणी संगम समिति की ओर से बृहस्पतिवार को भीमताल में ऐपण और शगुनाखर की कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें महिलाओं और युवतियों ने ऐपण में स्वास्तिक बनाना सीखा। पूर्णिमा साह ने ऐपण कला का प्रशिक्षण दिया। साथ ही किरन पंत, खष्टी भक्त, आनंदी भक्त ने शगुनाखर का प्रशिक्षण दिया। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं और युवतियों को कुमाऊंनी संस्कृति से जोड़ने के लिए ऐपण और शगुनाखर की कला के क्षेत्र में आगे लाना है। इस दौरान हरिप्रिया साह, तुलसी बिष्ट, शिल्पी बिष्ट, निधि साह, तनुजा जोशी, मीना बिष्ट, चित्रा गोस्वामी, हेमा नेगी, प्राची नेगी, रेखा नेगी, जानकी दुम्का, हंसा जोशी आदि रहीं। महिलाओं ने ऐपण में स्वास्तिक बनाना सीखा