फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कौतिक फिल्म फेस्टिवल...फूलदेई और बहादुर द ब्रेव फिल्म रहीं आकर्षण का केंद्र

हिमालयन सोसायटी ऑफ कल्चर एजुकेशन फाॅर इंटरटेनमेंट एंंड फिल्म डवलपमेंट की ओर से और कुमाऊं विवि के सहयोग से हर्मिटेज परिसर में तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल फिल्म जारी है। शुक्रवार को दूसरे दिन लोक पर्व पर बनी फूलदेई और बहादुर द ब्रेव फिल्म विशेष आकर्षण का केंद्र रही। विषय विशेषज्ञों की ओर से फिल्म लेखन समेत अन्य जानकारियां भी दी जा रही हैं। शुक्रवार सुबह नौ बजे से मैन फ्राॅम रेश हार्म, बग्गी व फूलदेई फिल्मे दिखाई गई। इसके बाद पुष्पा द हर्ब, जंबवी, ईको, लव इज नथिंग टू डू वट इट व बहादुर द ब्रेव दिखाई गई। अंतिम सत्र में काला काला संस, द म्यूजिक ऑफ समर नाइट्स, ए नाइट आफ्टर ऑल, कैनवास, अधमरे, डेसी, अनदर-डे, मिथ्या आदि दिखाई गईं। विषय विशेषज्ञों ने युवा लेखक, फिल्मकार आदि से उनकी फिल्म के बारे में जानकारी प्राप्त कर उसे और बेहतर बनाने के टिप्स दिए। यही नहीं उदीयमान फिल्मकारों के सवालों का जवाब भी दिया। कौतिक इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के संस्थापक एफटीआईआई से स्नातक राजेश साह व राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डाॅक्यूमेंट्री निर्माता शालिनी साह ने बताया कि शनिवार को कार्यक्रम का समापन होगा। वहां तुसि आयुषी, शास्वत श्रीवास्तव, मार्कोज, भरत परिहार, संतोष, अनमोल जोशी, अक्षय बंगारी, प्रशांत राज, मनोज चौनियाल, कबीर शुक्ला, चंदन बिष्ट, नमृता, सुधीर चौधरी, अंशुल अग्रवाल, सुमन भट्ट, विनीता, देवांश पांडे आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें