फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramnagar: मोहान में देर शाम तक हो रही जंगल सफारी, शिकार की तलाश में बैठे तेंदुए को देखने के लिए उमड़ी भीड़

अल्मोड़ा वन प्रभाग के मोहान में जंगल सफारी में कायदे-कानून ताक पर हैं। पर्यटकों को देर शाम तक जंगल सफारी कराई जा रही है। इसका वीडियो वायरल होने पर डीएफओ ने जांच बैठा दी है। मोहान पर्यटन गेट अल्मोड़ा वन प्रभाग की ओर से खोला गया है। इसमें सुबह छह से दस बजे तक और शाम को तीन से सात बजे तक जंगल सफारी का समय निर्धारित किया गया है, लेकिन नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए देर शाम तक जंगल सफारी कराई जा रही है। वायरल वीडियो में कोसी नदी किनारे तेंदुआ शिकार की ताक में बैठा है। उससे कुछ ही दूरी पर जिप्सियों की लाइन लगी है और उनमें सवार पर्यटक तेंदुए को देख रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें