फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पॉलिथीन प्रतिबंधित शहर में जूट बैग के कारोबार की अपार संभावनाएं

नैनीताल। निर्मला सोशल रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसाइटी की ओर नगर पालिका सभागार में स्वयंसेवी संस्थाओं की महिलाओं को जूट बैग समेत अन्य संबंधित उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। नेशनल जूट बोर्ड के सौजन्य से हो रहे कार्यक्रम में 35 दिनों तक महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। नगर पालिका सभागार में हो रहे कार्यक्रम में निर्मल सोसाइटी की हेमा बिष्ट ने बताया कि संस्था बीते 25 वर्षों से प्रशिक्षण आदि के क्षेत्र में कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में महिलाओं को बुनियादी जानकारी दी जाएगी। इसके बाद जूट खरीद समेत अन्य जूट बैग व अन्य उत्पाद निर्माण की जानकारी दी जाएगी। फिर इसके बाजार आदि के बारे में बताया जाएगा। उन्हें केंद्र सरकार की योजना के तहत मशीन की खरीद और 75 फीसदी तक के रिफंड प्रावधान की भी जानकारी दी जाएगी। मशीन की कीमत 10 से 30 हजार तक है। कोलकाता से आए प्रशिक्षक पुष्पजीत मजूमदार ने बताया कि जूट ईको फ्रेंडली उत्पाद है। वह 2011 से देश के हर कोने में प्रशिक्षण दे रहे हैं। वह तिहाड़ जेल में भी प्रशिक्षण दे चुके हैं। नैनीताल में पॉलिथीन प्रतिबंधित है, ऐसे में यहां इसके बेहतर कारोबार की संभावनाएं हैं। सरकारी संस्थानों, कार्यशालाओं में भी जूट बैग, फाइल कवर समेत अन्य उत्पादों के अच्छे ऑर्डर मिलते हैं। इस मौके सीमा पांडे, सोनू तिवारी, सीमा कुंवर, सुनीता आर्या, विनीता, रेनू कुंवर, सीता खोलिया, दीपा भट्ट, आकांक्षी, कविता, पुष्पा शर्मा, पूजा नेगी आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें