फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में होली जुलूस से फागोत्सव का आगाज

नैनीताल में राम सेवक सभा की ओर से आयोजित 30वां फागोत्सव सोमवार से शुरू हो चुका है। होली जुलूस से इसकी शुरूआत हुई। जबकि इसके बाद सभा प्रांगण में महिला होली दलों की प्रस्तुति और स्वांग होना है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत यहां तल्लीताल धर्मशाला के समीप महिला होली दल, विभिन्न स्कूलों के होली दल समेत होल्यार एकत्र हुए। स्वांग परंपरा को जीवंत करते हुए महिला व बाल होल्यार विभिन्न वेशभूषा में सजे हुए थे। स्वांग को लेकर महिलाओं मे खासा क्रेज देखा जा रहा है। होली गीतों के साथ धर्मशाला से शुरु हुआ जुलूस, तल्लीताल बाजार होते हुए मॉलरोड से मल्लीताल की ओर जाएगा। इसे बाद सभा प्रांगण में बाहर से आने वाले होली दलों की प्रस्तुति होगी। तल्लीताल धर्मशाला के आयोजन तल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति साह व उनकी टीम के माध्यम से हुए। आयोजक सभा के अध्यक्ष मनोज साह ने शानदार आगाज के लिए मारुति समेत व्यापार मंडल का आभार जताया। सफलता में राजेंद्र लाल साह, ललित साह, प्रो. ललित तिवारी, मोहित साह, विमल चौधरी, अशोक साह आदि जुटे हुए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें