फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हल्द्वानी...मुख्यमंत्री ने वीसी कर अधिकारियों के साथ बैठक की

हीरा मेहरा Updated Tue, 31 Dec 2024 03:55 PM IST

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह शीतलहर और बर्फबारी से पहले ही ठंड से बचाव संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर लें। कहा कि दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में राशन, दवाएं एवं चिकित्सकों के इंतजाम कर लिए जाएं। मुख्यमंत्री ने रैन बसेरों की नियमित सफाई के निर्देश भी दिए। सोमवार को सीएम धामी अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस कर रहे थे। उन्होंने कहा जहां-जहां बर्फ ज्यादा पड़ती है, वहां सड़क पर चूना एवं नमक डाला जाए। कहा कि इससे दुर्घटनाओं पर भी रोक लगाई जा सकेगी। उन्होंने बर्फबारी वाले स्थानों पर वाहनों में स्नोचेन का उपयोग करने, शीतकाल में होने वाली बीमारियों व उससे बचाव को लेकर लोगों को जागरूक करने, क्यूआरटी गठित करने और सड़कों से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। आयुक्त दीपक रावत ने बताया कि कुमाऊं मंडल में रैन बसरों का संचालन शुरू करा दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें