पुलिस ने आठ फरवरी को बनभूलपुरा हिंसा के मास्टरमाइंड वांटेड अब्दुल मलिक को 16 दिन बाद शनिवार को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा एक वांटेड और दो अन्य उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना में अब तक 82 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अभी घटना में अब्दुल मलिक का बेटा वांटेड अब्दुल मोईद फरार है।