फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी निगम ने बाजार क्षेत्र में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, तीन ट्रैक्टर सामान किया जब्त

हीरा मेहरा Updated Mon, 15 Dec 2025 10:49 PM IST

लंबे समय बाद आखिरकार हल्द्वानी नगर निगम को बाजार क्षेत्र में हुए अतिक्रमण की याद आ गई। टीम ने सोमवार को बाजार क्षेत्र में अभियान चलाते हुए बगैर पंजीकरण लगाए गए फड़-ठेलों के साथ ही दुकानों के बाहर रखा तीन ट्रैक्टर ट्राॅली सामान जब्त कर लिया। इस दौरान दुकानों के आगे गंदगी फैलाने और अतिक्रमण को बढ़ावा देने वाले पांच दुकानदारों के 11 हजार के चालान काटे गए। नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में सोमवार शाम निगम की टीम ने पुलिस फोर्स की मौजूदगी में कालाढूंगी रोड के सामने बाजार से अतिक्रमण अभियान की शुरुआत की। टीम ने चौक बाजार, कारखाना बाजार, सदर बाजार, पटेल चौक क्षेत्र में सड़क घेरकर रखा गया सामान जब्त किया। इस दौरान दुकान के आगे ठेले खड़े करने, गुड़ की दुकान में गंदगी मिलने पर दुकानदारों के चालान काटे। गांधी आश्रम के बाहर सामान सजाने पर कड़ी चेतावनी दी गई। अभियान में निगम के लेखाधिकारी गणेश भट्ट, कोतवाल विजय मेहता आदि शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें