जनकवि गिरीश तिवारी गिर्दा को 15वीं पुण्यतिथि पर क्रिएटिव उत्तराखंड हल्द्वानी, परंपरा नैनीताल, समय साक्ष्य देहरादून और हल्द्वानी कल्चर फोरम की ओर से रमोलिया हाउस में सांवनी सांझ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। लोगों ने उनके गीतों को गाया। वक्ताओं ने कहा कि राज्य आंदोलन में कविताओं और गीतों के माध्यम से गिर्दा ने उत्तराखंडी जनमानस को एकत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर उत्तराखंड राज्य आंदोलन के पोस्टरों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। मोहन जोशी ने गिर्दा पर केंद्रित डॉक्यूमेंट्री दिखाई। इस दौरान वरिष्ठ साहित्यकार जुगल किशोर पेटशाली को भी श्रद्धांजलि दी गई। वहां भास्कर उप्रेती, हेम पंत, दयाल पांडेय, हिमांशु पाठक, गणेश मतोर्लिया, संदीप सोनू, डॉ. सुनील पंत आदि मौजूद रहे।