फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फुटबॉल मैच देखने पहुंचे कुमाऊं कमिश्नर, खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया

कुमाऊं कमिश्नर/मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत ने दोनों स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका हौंसला बढ़ाया। साथ ही मैच भी देखा। बुधवार को कमिश्नर दीपक रावत दोपहर में मिनी स्टेडियम में पंहुचे। यहां उन्होंने महिला फुटबॉल खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का आनंद लिया तथा उनका मनोबल व उत्साहवर्धन किया। दोपहर बाद कमिश्नर रावत ने अंतराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में आयोजित तैराकी प्रतियोगिता एवं दिल्ली एवं उत्तराखंड के मध्य महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आनंद उठाया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान कमिश्नर दीपक रावत और विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत ने तैराकी में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजयी प्रतिभागियों को मैडल प्रदान किए गए। इस दौरान दर्जा राज्यमंत्री डॉ अनिल कुमार डब्बू, सीडीओ अशोक कुमार पाण्डे ,एसपी सिटीप्रकाश चन्द्र,नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें