फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गौलापार स्टेडियम में आयोजित उत्तराखंड स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में विशेषज्ञों ने रखी राय

हल्द्वानी शहर के गौलापार स्टेडियम में शनिवार को आयोजित उत्तराखंड स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में खेल विकास की संभावनाओं खेल प्रबंधन, ई-स्पोर्ट्स और खेल पत्रकारिता जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। शनिवार को स्टेडियम के मानसखंड परिसर स्थित बहुउद्देशीय हॉल में उद्घाटन सत्र का शुभारंभ खेल विश्वविद्यालय के कुलपति अमित कुमार सिन्हा ने किया। मुख्य वक्ता पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति ले. जनरल जेएस चीमा ने स्कूल स्तर से ही खेल प्रतिभाओं की पहचान पर जोर दिया। कोटा विवि की अनुकृति शर्मा ने खेल प्रबंधन, एनसीएसएसआर के शोध समन्वयक गुरविंदर ने एथलीट विकास, विशाल गुप्ता, अभिषेक इस्सर, गौतम विर्क ने ई-स्पोर्ट्स और डिजिटल खेल पारिस्थितिकी तंत्र पर विचार रखे। अभिषेक त्रिपाठी ने खेल विकास में मीडिया की भूमिका पर चर्चा की। कॉन्क्लेव में एक उच्च-स्तरीय पेनल चर्चा में उत्तराखंड के लिए भविष्य के लिए तैयार खेल पारिस्थितिकी तंत्र बनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में अर्जुन अवार्डी यशपाल सोलंकी, पीईएफआई के राष्ट्रीय सचिव पीयूष जैन, नेहा सिंह, पंकज कुमार, खेल निदेशक दीप्ति सिंह, उप निदेशक खेल राशिका सिद्दीकी, जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. निर्मल पंत, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी, सहायक ओएसडी कुलपति वरुण बेलवाल, कोच त्रिलोक सिंह जीना, श्याम भट्ट सहित खेल विशेषज्ञ मौजूद रहे। खेल विवि जुलाई से शुरू, अगस्त से होगी पढ़ाई खेल विवि के कुलपति अमित सिन्हा ने उत्तराखंड के पहले खेल विवि में जुलाई से प्रवेश और अगस्त से खेल पाठ्यक्रम शुरू कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम, संचालन व्यवस्था, स्टाफ तैनाती प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एकेडमी के ड्रॉप आउट खिलाड़ियों को खेल विवि संभालेगा। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक जिले में एक विशेष खेल हब बनाने की भी योजना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें