एमबी इंटर कॉलेज में बनाए गए चुनाव कार्यालय का शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम वंदना सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने निकाय चुनाव को लेकर की जा रही तैयारियों को देखा। साथ अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह चुनाव से संबंधित सभी कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कर लें। भ्रमण के दौरान डीएम ने एमबी इंटर कालेज में बनाए गए निर्वाचन कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम, डाटा मैंनेजमेंट, मतगणना कक्ष एवं निर्वाचन सामग्री कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन बूथों पर किसी तरह की कोई कमी न हो इसके लिए अभी से तैयारियां कर ली जाएं। निरीक्षण के दौरान एडीएम शिवचरण द्विवेदी, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, एसडीएम तुषार सैनी, लोनिवि के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार चौधरी के अलावा सभी नोडल अधिकारी उपस्थित थे।