फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर पहाड़ी से गिरा भारी मलबा...यहां ट्रक फंसने से यात्रियों के सामने खड़ी हुई मुसीबत

गरमपानी नैनीताल स्थित भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में क्वारब पुल के पास की अति संवेदनशील पहाड़ी से भर भराकर भारी मलबा पत्थर गिर गए। इस बीच बागेश्वर से हल्द्वानी की तरफ खड़िया लेकर जा रहा कैंटर खाई की ओर लटक गया। सड़क में यातायात ठप होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यात्री और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खैरना पुलिस ने सड़क बंद होने पर अल्मोड़ा की तरफ जाने वाले वाहनों को बाया रानीखेत की तरफ भेजा, जिस कारण यात्रियों को 50 किमी अतिरिक्त सफर करना पड़ा। सुबह साढ़े नौ बजे सड़क नहीं खुलने से वाहन चालक और यात्री सड़क खुलने का इंतजार कर रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें