फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: मल्लीताल में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे का पुतला फूंका, भाजपा ने की नारेबाजी

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के आह्वान पर मंगलवार को मल्लीताल पंत पार्क में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला फूंका गया। इस दौरान कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सत्तालोलुप हो चुकी कांग्रेसब ओछी राजनीति कर रही है। अब वह मर्यादाओं को भी भूल गई है। लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत चुने गए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी शर्मनाक है, जिसकी राष्ट्रीय स्तर पर निंदा हो रही है। वक्ताओं ने कहा कि यदि ऐसे लोग प्रदेश एवं केंद्र की सत्ता में आए तो लोकतंत्र का क्या हश्र होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष की अमर्यादित भाषा से भाजपा के साथ ही देश का हर नागरिक दुखी है। अंत में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला दहन किया। इस मौके पर दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, नगर मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, जीवंती भट्ट, गजल कमाल, अरविंद पडियार भारत भट्ट, कमल जोशी, भगवत रावत आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें