फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramnagar: शिक्षा निदेशक से मारपीट करने के मामले ने बोर्ड कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

बीते दिन निदेशालय में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौटियाल के साथ हुई मारपीट पर बोर्ड के कर्मियों ने रोष जताया है। उन्होंने विरोध जताते हुए कार्य बहिष्कार करते हुए सांकेतिक धरना दिया। इसके साथ ही बोर्ड परीक्षा में जूटे कर्मियों ने काले फीते बांधकर विरोध जताया। कर्मियों ने आरोपियों पर कार्रवाई होने तक प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी है। सोमवार को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के परिसर में हुए धरने के दौरान एज्युकेशन मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष सुनील भंडारी ने बताया कि शिक्षा जगत के एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ इस तरह का व्यवहार न केवल शर्मनाक है, बल्कि पूरी शिक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक ढांचे का अपमान है।उन्होंने सार्वजनिक माफी मांगने, मारपीट करने वालो पर कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान बोर्ड सचिव विनोद सिमल्टी, ब्रजमोहन रावत, सीपी रतूड़ी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें