नैनीताल में केंद्र की एनडीए सरकार की ओर से लोक सभा के सदन में महिलाओं के 33 फीसदी आरक्षण को लेकर लाए गए संविधान संशोधन विधेयक के पारित न हो पाने से भाजपाई आक्रोशित हैं। शनिवार को भाजपा नगर मंडल और महिला मोर्चा ने मल्लीताल पंत पार्क में प्रदर्शन किया। उन्होंने कांग्रेस समेत विपक्षियों की निंदा करते हुए पुतला फूंका। मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने कांग्रेस पर महिला विरोधी मानसिकता का आरोप लगाया। महिला मोर्चा अध्यक्ष अमिता साह ने कहा कि कांग्रेस महिलाओं के अधिकारों के पक्ष में नहीं है। समूचा इंडी गठबंधन महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के पक्ष में नहीं है। अब देश की महिलाएं उन्हें इसका जवाब देंगी। यहां भारत सिंह मेहरा, पंकज बरगली, रितुल कुमार, युवराज सिंह करायत, आद्या जायसवाल, पायल, मयंक पंत, कमल जोशी, राहुल जोशी, वैभव अग्रवाल, मनोज कुमार, विजय कुमार, मीरा बिष्ट, हेमलता पांडे, कविता त्रिपाठी, रश्मि सिराला, रेनू सिराला, नीरू पुजारी आदि थे।