फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: आज से पक्षी एवं जैव विविधता पर सर्वे करेंगे बर्ड वॉचर

हीरा मेहरा Updated Fri, 12 Dec 2025 02:21 PM IST

नैनीताल वन प्रभाग नैनीताल और ओरिएंटल ट्रेल के सहयोग से तृतीय नैना देवी हिमालयन बर्ड कंजर्वेशन रिजर्व नैनीताल में शुक्रवार से चार दिवसीय बर्ड एवं जैव विविधता सर्वे शुरू होगा। चार दिवसीय इस सर्वे में नौ राज्यों के 34 बर्ड वॉचर हिस्सा लेंगे। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों से बर्ड वॉचर यहां पहुंच चुके हैं। बृहस्पतिवार को ओरिएंटल ट्रेल के संस्थापक अमित सांकल्य ने सभी को बर्ड एवं जैव विविधता सर्वे से संबंधित जानकारियां दी। बर्ड वॉचरों को आठ ग्रुपों में बांटा गया है जो शुक्रवार से नैनीताल वन प्रभाग के अंतर्गत हिमालयन बॉटनिकल गार्डन, नैना देवी हिमालयन बर्ड कंजर्वेशन रिजर्व, नैनीताल, भवाली एवं महेशखान में बर्ड एवं जैव विविधता सर्वे करेंगे। इस मौके पर नैनीताल जू के रेंजर आनंद लाल, नितिन पंत, मनोज भगत, अरविंद कुमार, नितिन मुकेश, आनंद सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. रजनी रावत ने किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें