फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भीमताल में जिला स्तरीय महोत्सव आयोजित, दिखी कुमाऊं-गढ़वाल संस्कृति की झलक

भीमताल नगर के बाईपास स्थित कुआंताल के बहुउद्देशीय हॉल में शनिवार को जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी ने बताया कि युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से युवा महोत्सव में हर ब्लॉक के नवयुवक, मंगल दल और स्कूली बच्चों की ओर से प्रतिभाग किया गया। महोत्सव में लोक गायन, लोक नृत्य, एकल नृत्य, एकल गायन, भाषण और सुलेख प्रतियोगिता आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम देहरादून में राज्य युवा महोत्सव में प्रतिभाग करेगी। महोत्सव में प्रतिभागियों ने जय हो कुमाऊं, जय हो गढ़वाला, उत्तरायणी कौतिक लागिरो सरयू का बगल में 'के गीतों पर सुंदर प्रस्तुति दी। जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से प्रतिभागियों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। साथ ही जिले का मान बढ़ता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें