फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कुमाऊं द्वार महोत्सव में गीतों से कलाकारों ने समा बांधा

हीरा मेहरा Updated Wed, 15 Oct 2025 01:25 PM IST

हल्द्वानी में एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे पांच दिवसीय कुमाऊं द्वार महोत्सव के चौथे दिन मशकबीन स्टूडियो के सौजन्य से संपन्न हुई स्टार नाइट में कुमाऊं और गढ़वाल के लोकगायकों ने अपने सुर से दर्शकों को झुमाया। लोकगायक इंदर आर्या ने सांवरी सांवरी तेर खुटैक झांवरी.., गुलाबी सरारा... आदि गीत गाकर समा बांध दिया। श्वेता महरा ने कुमाऊंनी गीतों पर नृत्य कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। ममता आर्या ने मैं पहाड़न और दीक्षा ढौंडियाल ने मेरी लसकी कमर..., ओ म्यार सैंया जी सर गौं का छन हीरो... गाकर धमाल मचाया। कमला देवी ने राजुला मालूशाही जागर गीत गाकर दर्शकों को भावविभोर किया। साक्षी काला ने तुमरि नौं की हवा सुनाकर तालियां बंटोरी। इस दौरान सुजाता नृत्यालय के कलाकारों ने भी सामूहिक रूप में नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। आयोजक गोविंद दिगारी और गायिका खुशी जोशी ने कहा कि इस साल छोलिया प्रतियोगिता कराई गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें