फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर में शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर युद्ध विरोधी सभा का आयोजन

रामनगर में भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न संगठनों ने युद्ध विरोधी आम सभा का आयोजन किया। इस दौरान ईरान पर किए हमले की निंदा की। साथ ही हमले में मारे गए लोगों के लिए केंडल मार्च निकाला गया। रविवार देर शाम लखनपुर शहीद पार्क में संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले एक आम सभा का आयोजन किया गया। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के महासचिव प्रभात ध्यानी ने कहा कि आज पूरी दुनिया की जनता ईरान की जनता के साथ खड़ी है और हर जगह अमेरिका-इसराइल का विरोध हो रहा है। लेकिन मोदी सरकार अमेरिका-इसराइल के खिलाफ एक शब्द भी बोलने को तैयार नहीं है। सभा में युद्ध को तत्काल रोके जाने की मांग की गई। इस दौरान रोहित रुहेला, गिरीश चंद्र, तुलसी छीमवाल, मुनीष कुमार, सुमित कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें