फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: रूसी बाइपास की अव्यवस्थाओं की पोल खुलने के बाद प्रशासन सख्त, एसडीएम ने जिला पंचायत के अधिकारियों को लगाई फटकार

नैनीताल में पर्यटकों के रूसी बाइपास में मूलभूत सुविधाओं की कमी की पोल खोलने के बाद प्रशासन गहरी नींद से जागा है। गंदगी और शौचालय निर्माण कार्य में हो रही देरी पर सख्त रुख अपनाते हुए एसडीएम नवाजिश खलिक ने जिला पंचायत के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई है। उन्होंने लंबित कार्यों को तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, रूसी बाइपास में बढ़ती पर्यटकों की संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने यहां 12 शौचालयों के निर्माण के निर्देश जिला पंचायत को दिए थे। साथ ही पार्किंग पर साफ-सफाई को लेकर भी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद जिला पंचायत की ओर से केवल तीन शौचालयों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन वह कार्य भी बीच में ही रुक गया। स्थानीय लोगों ने कई बार प्रशासन से इसकी शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जब पर्यटकों ने भी अव्यवस्थाओं पर प्रशासन के खिलाफ बोलना शुरू किया तब जाकर प्रशासन नींद से जागा। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सोमवार को एसडीएम नवाजिश खलिक ने मौके की स्थिति का संज्ञान लिया और जिला पंचायत अधिकारियों को तलब कर निर्माण कार्य में लापरवाही पर नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि मंगलवार सुबह तक तीनों शौचालयों का निर्माण कार्य हर हाल में पूरा किया जाए। साथ ही शेष नौ शौचालयों का भी जल्द बनाने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में कार्य पूरा नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। प्रशासन की सख्ती के बाद जिला पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों ने निर्माण कार्य में तेजी लानी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें