बारिश के चलते कोसी नदी का जलस्तर 25 हजार क्यूसेक से अधिक पहुंच गया है। मौसम की मार से वन्यजीव भी प्रभावित हो रहे हैं। मंगलवार को नदी के बीच हिरनों के झुंड के फंसने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें नदी के बीच फंसे पांच हिरन कोसी को पार करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।