फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: 700 लोगों ने रेन रन में लिया हिस्सा

उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को रेन रन का आयोजन किया गया। 23 ट्राई क्लब की ओर से आयोजित दौड़ में प्रदेश सहित अन्य राज्यों के 700 लोगों ने हिस्सा लिया। मैराथन 21, 10 और पांच किमी की श्रेणियों में हुई। रविवार सुबह छह बजे शिवालिक स्कूल से शुरू हुई दौड़ पंचायत घर होते हुए विद्यालय में ही संपन्न हुई। विधायक सुमित हृदयेश और शिवालिक स्कूल के मालिक रमेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाई। विजेताओं को ऐपण से सजे स्मृति चिह्न दिए गए। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोकगायक माया उपाध्याय और कृष्ण कुमार ने अपने सुरों से समा बांधा। बाल कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। वहां क्लब के संस्थापक दीपक दानी, संजय रावत, राकेश आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें