नैनीताल के हनुमानगढ़ क्षेत्र के जंगल में शुक्रवार सुबह से आग धधक रही है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम मौके पर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह हनुमानढ़ क्षेत्र के जंगल में मनोरा जाने वाले पैदल मार्ग की ओर से अराजकतत्वों ने आग लगा दी। क्षेत्र में धुंआ उठने व आग हनुमानगढ़ मंदिर की ओर फैलने पर लोगों ने वन विभाग को सूचित कर दिया। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद विभाग की टीम ने आग बुझाना शुरू किया। लेकिन खड़ी पहाड़ी होने के चलते टीम बीच में आग नहीं बुझा पाई। जिसके चलते टीम की ओर से चारों ओर से लाइन काट दी गई। लेकिन शाम को क्षेत्र में आग फैल गई और चीड़ का जंगल होने के चलते आग धधक गई। जिस पर काबू पाना वन विभाग के बस में नहीं रहा। वन क्षेत्राधिकारी त्रिलोक बोरा ने बताया कि टीम मौके पर है। रास्ते के समीप आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।