कोटद्वार में रमजान महीने के आखिरी जुमे पर मुस्लिम समुदाय ने पूरे अकीदत और श्रद्धा के साथ नमाज अदा की। पेश इमाम बदरुल इस्लाम ने नमाज अदा कराई और अमन-चैन की दुआ की। जुमे की नमाज में सैकड़ों लोग शामिल हुए और मस्जिदों में रौनक देखने को मिली। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद-उल-फितर की मुबारकबाद दी।