फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar: कालागढ़ में तिरंगा यात्रा और महिला सम्मान समारोह में शामिल हुईं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण

कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूडी भूषण ने बुधवार को कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के कालागढ़ मंडल का एक दिवसीय भ्रमण किया। कालागढ़ पहुंचने पर क्षेत्रवासियों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने वन्यजीव प्रशिक्षण केंद्र का भ्रमण कर वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने हाथी को केला भी खिलाया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वन और वन्यजीव प्रदेश की प्राकृतिक धरोहर हैं। इनके संरक्षण से पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण मदद मिलती है। उन्होंने वन्यजीवों की देखभाल और संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी ली। इसके बाद उन्होंने रामगंगा भवन से रामलीला मैदान तक आयोजित तिरंगा यात्रा में छात्र-छात्राओं और क्षेत्रवासियों के साथ प्रतिभाग किया। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान पूरा कालागढ़ देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया और भारत माता की जय के नारों से वातावरण गूंज उठा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें