लैंसडौन। रिखणीखाल ब्लॉक के कठुड़ गांव में गुलदार ने एक खच्चर को निवाला बना लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार सांय करीब 6 बजे गुलदार ने कठुड़ गांव में कौशल बिष्ट के खच्चर को मार डाला।
समाज सेवी दीनबंधु बलोधी ने बताया कि कठुड़ गांव के कौशल बिष्ट का खच्चर अपने खेत में खड़ा था। इसी बीच पीछे से अचानक आए गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। जब तक ग्रामीण आए, गुलदार उसे मार चुका था। ग्रामीणों के शोर मचाने पर भी गुलदार वहीं डटा रहा। इस घटना के बाद से ग्रामीण भयभीत हैं। संवाद