कोटद्वार। डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में हुई द डैफोडिल्स स्टार स्पोर्ट्स मीट 2024-25 के समापन समारोह में विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में अव्वल रहीं खेल प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया गया।
पांच दिवसीय खेलकूद प्रतिस्पर्धाओं में सीनियर बालक वर्ग की वॉलीबाल में एवीएन पब्लिक स्कूल, बालिका वर्ग में डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल, अंडर-14 बालक वर्ग में नवयुग पब्लिक स्कूल, बालिका वर्ग में राइजिंग सन स्कूल विजयी रहे। कबड्डी के सीनियर बालक वर्ग में एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, बालिका वर्ग में नवयुग पब्लिक स्कूल, अंडर-14 बालक वर्ग में स्कॉलर अकादमी एवं बालिका वर्ग में डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल ने फाइनल मुकाबला जीता। टेबल टेनिस में अंडर-14 बालक वर्ग में एमकेवीएन के छात्र अभिनव, बालिका वर्ग में एमकेवीएन की अन्या विजयी रही। सीनियर बालक वर्ग में हेरिटेज एकेडमी के कबीर, बालिका वर्ग में डीएवी की अविका विजयी रही।
बैडमिंटन में सीनियर बालक वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर जानकी नगर के अरुण शर्मा, बालिका वर्ग में डीएवी की ईवा अव्वल रहे। अंडर-14 बालक वर्ग में कांवेंट में आदित्य, बालिका वर्ग में कांवेंट की रिद्धिमा ने अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर जीत दर्ज की। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि अर्जुन सिंह भंडारी ने प्रतिस्पर्धाओं के विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन अर्जुन सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्या नूतन बिष्ट, सतीश चंद्र जोशी, सूरज रमोला, सतेंद्र रावत और अभिषेक घिल्डियाल आदि उपस्थित रहे।