फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी कोटद्वार: सुधीर और सुरभि चुने गए सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। जीआईसी कोटद्वार की एनएसएस इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया। शिविर में सुधीर सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी, अविनाश सर्वश्रेष्ठ दलनायक और सुरभि सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी (सांस्कृतिक) चुनी गईं।

विद्यालय के सभागार में समापन समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि वरिष्ठ नागरिक संगठन के कोषाध्यक्ष महेंद्र कुमार अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि आज का छात्र ही कल का नागरिक है। हमें देश व समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए एक आदर्श नागरिक की भूमिका अदा करनी है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि राजकीय शिक्षक संघ के जिला मंत्री विजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि सात दिवसीय शिविर में छात्र-छात्राओं ने एक स्वयंसेवक के रूप में विभिन्न दक्षताएं अर्जित की हैं। व्यक्तित्व विकास में इस प्रकार के शिविर महत्वपूर्ण साबित होते हैं। समारोह का संचालन करते हुए एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी भारत सिंह नेगी ने कहा की छात्र एवं युवाओं के विकास में एनएसएस की विशिष्ट भूमिका है।
विज्ञापन

एनएसएस की शुरुआत 1969 में हुई। वर्तमान में पूरे देश के हर जिले में इसकी इकाइयां संचालित हो रही हैं। समापन समारोह में स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिविर में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली ग्रुप प्रथम, गौरा देवी ग्रुप ने द्वितीय व श्रीदेव सुमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी स्थान प्राप्त ग्रुप एवं चयनित छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर इस अवसर पर राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व जिला मंत्री मनमोहन सिंह चौहान एवं वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. पदमेश बुडा़कोटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें