फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: एनएसएस के उद्देश्यों को आत्मसात करें स्वयंसेवी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत जीजीआईसी घमंडपुर के एनएसएस इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन विभिन्न गतिविधियां हुईं। वहीं, एसजीआरआर इंटर काॅलेज दिउला पौखाल गढ़वाल का सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन मंगलवार को हुआ।



आर्य कन्या इंटर काॅलेज में पांचवें दिन का उद्घाटन भाबर गैस एजेंसी के प्रबंधक कैलाश अधिकारी ने किया। उन्होंने स्वयंसेवियों को एनएसएस के उद्देश्यों को जीवन में आत्मसात करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि आर्य कन्या इंटर कॉलेज के उप प्रबंधक आशुतोष वर्मा ने स्वयंसेवियों को लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत और लगन से उसे हासिल करने की प्रेरणा दी। इस मौके पर स्वयंसेवियों ने सरस्वती वंदना व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। साथ ही शिविर के आसपास सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर विद्यालयी की एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एकता वर्मा और सह कार्यक्रम अधिकारी कुसुम रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, एसजीआरआर इंटर काॅलेज दिउला पौखाल में आयोजित एनएसएस शिविर में सातों दिन सभी तरह की गतिविधियों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी रमा तोमर व ललित मोहन राणा ने बताया कि स्वयंसेवियों ने पौखाल बाजार में पाॅलिथीन उन्मूलन, रास्तों की सफाई, नशे के खिलाफ व बेटी बचाओ अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। समापन दिवस पर स्वयंसेवियों को एनएसएस के मूल उद्देश्यों को अपने जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें